फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अशोका इंस्टीट्यूट में 10 नवंबर को होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, 3531 विद्यार्थी लेंगे भाग

Fri, 08 Nov 2024 10:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को पहाड़ियां स्थित अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में कराई जाएगी। सुबह 11 से 12.30 बजे तक कराई जाने वाली वाली परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के 3531विद्यार्थी  शामिल होंगे।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दस नवंबर को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन होगा। हर साल यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के आगे की पढ़ाई और बेहतर भविष्य  के उद्देश्य से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में कराई जाती है।  उधर परीक्षा केंद्र पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अशोका इंस्टिट्यूट के वाइस चैयरमैन डॉक्टर अमित मौर्या का कहना है कि परीक्षा संचालन को लेकर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करने सहित अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करवा ली गई हैं। सभी विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र और विद्यालय का परिचय पत्र भी साथ रखना होगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर जांच के बाद सभी को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर घंटे भर पहले पहुंचें विद्यार्थी
 सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले तक हर हाल में पहुंचना होगा।

परीक्षा में आवेदन करने वाले विद्यार्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश-पत्र
लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं। इससे जुड़ी समस्या का समाधान नियमानुसार परीक्षा केंद्र पर भी कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें