फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि के दीक्षांत समारोह में अमर उजाला देगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Wed, 25 Sep 2019 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर

सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का अनुबंध हुआ है
  • इस बार दीक्षांत समारोह का आयोजन नवंबर में होगा
  • प्रदेश में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शोध गंगा ,खेल एवं कैंपस प्लेसमेंट में पहले पायदान पर है
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जन संचार विभाग के एमए जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को दीक्षांत समारोह में अमर उजाला के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर ‘अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक’ दिया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का अनुबंध हुआ है। इस बार दीक्षांत समारोह का आयोजन नवंबर में होगा।

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों की विशेष मांग पर यूजी कक्षाओं में बीएससी, बीकॉम ऑनर्स एवं बीए पाठ्यक्रम भी पाठ्यक्रम परिसर में शुरू किए गए हैं। 

परिसर के विद्यार्थियों के लिए कैंपस सेलेक्शन भी  कराया गया है।  प्रदेश में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शोध गंगा ,खेल एवं कैंपस प्लेसमेंट में पहले पायदान पर है। इस बीच जन संचार विभाग में मंगलवार को नए दौर की हिंदी पत्रकारिता विषयक संवाद का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने जनसंचार विभाग के पुरातन छात्रों एवं उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनसंचार विभाग के साथ अमर उजाला का यह जुड़ाव ऊर्जा प्रदान करेगा। 

विभाग के शिक्षक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ,डॉ सुनील कुमार ,डॉ अवध बिहारी सिंह ,डॉ  चन्दन सिंह सहित विद्यार्थियों ने अमर  उजाला के इस नवोन्मेष का स्वागत किया है।

इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता डॉ. मनोज मिश्र ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो मानस पांडेय, राकेश यादव, डॉ मनोज वत्स आदि  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें