फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की आर्ट गैलरी में दिखा काशी की बेटी का हुनर

Wed, 25 Sep 2019 02:32 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के केटी आर्ट गैलरी में देश भर के उभरते कलाकारों ने अपनी क्रिएटिविटी और रंगों के समायोजन से बेहतरीन पेंटिंग्स लगाई हैं। इसमें काशी की बेटी शालिनी ने तूलिका से रागों को जीवंत कर दिया है। शालिनी द्वारा बनाई कलाकृतियां कला प्रेमियों और प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन


शालिनी बीएचयू में एमएफए की छात्रा हैं और 2018 में मोतियों से देश के प्रख्यात लोगों का नाम लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। आर्ट एंड शो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी यूपी, बिहार, पंजाब और कर्नाटक सहित सात राज्यों के 45 कलाकारों ने हिस्सा लिया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विनोदिता सांख्यान ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें