फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिश्तेदारी जा रही किशोरी को कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, शोर करने पर छत से फेंका

Tue, 24 Nov 2020 11:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी करने और शोर मचाने पर उसे छत से नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई ने घोरावल निवासी दो नामजद युवकों समेत एक अज्ञात पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के भाई का आरोप है कि 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी घोरावल नगर के वार्ड नंबर दो में सरकारी कॉलोनी के पास घात लगाए बैठे तीन लोगों ने किशोरी का पीछा किया।

विज्ञापन

मौका पाकर तीनों लोग उसे जोर जबरदस्ती व मुंह बंद कर कमरे में ले गए, जहां उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर दरवाजा खटखटाने लगे। तभी तीनों युवकों ने छत से किशोरी को जान से मारने की नियत से नीचे फेंक दिया। किशोरी बुरी तरह घायल है। मौके से तीनों युवक बाइक से भाग गए। मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी अख्तर और अभिषेक कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें