टरबाइन जनरेटर में आग लगने के बाद से बंद है उत्पादन
12 नवंबर 2019 को इकाई के टरबाइन जनरेटर में आग लग गई थी। तभी से इस इकाई से विद्युत उत्पादन ठप पड़ा था। मरम्मत कार्य का बजट काफी अधिक होने के कारण इसके लिए कैबिनेट का मंजूरी ली जानी थी। अनपरा परियोजना के सीजीएम इं.एचपी सिंह ने बताया कि निर्माता कंपनी बीएचईएल को सामान का आर्डर दिया जा चुका है। फरवरी में सामानों की आपूर्ति होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सामान उपलब्ध होते ही युद्ध स्तर पर अनुरक्षण कर जल्द से जल्द इकाई को लोड पर लाना प्रबंधन की प्राथमिकता है। इस इकाई के उत्पादनरत हो जाने से प्रदेश को सस्ते दर पर 500 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। जबकि एक वर्ष तक पावर कारपोरेशन को मंहगे दामों पर बिजली खरीदकर बढ़ी मांगों को किसी प्रकार पूरा करना पड़ा है।