फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पड़ोसी के घर बेलन लेने गई मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 02:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाने के लिए पड़ोस में बेलन लेने गई आठ वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ पाक्सो व दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

शनिवार की शाम बालिका अपने मां के साथ घर में थी। उसकी मां ने रोटी बनाने के लिए बेलन लाने पड़ोसी के घर भेज दिया। वहां उस वक्त वृद्ध(65) अकेला था। बच्ची जैसे ही रसोई में गई, तभी वृद्ध भी वहां पहुंच गया।


बहला-फुसलाकर उसे चंगुल में जकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर किसी तरह वह चंगुल से छूटकर घर पहुंची। काफी देर तक वह गुमसुम पड़ी रही। मां ने जब पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण उग्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। एसओ ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें