स्टेशन पर भी धमकाया गया। इसके बाद वह विजय के साथ एक ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन में सवार होते ही उसे पीने के लिए चाय दी गई और थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को झारखंड के साहेबगंज स्थित एक मंदिर में पाया। मंदिर में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी की बात कहते हुए विजय ने उससे कई सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया।
छात्रा के मुताबिक, विजय उसे साहेबगंज स्थित कचहरी ले गया और सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर गला कसकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। जब वह सादे कागजों पर हस्ताक्षर करने को तैयार हो गई तो उसे छोड़ दिया गया। छात्रा के अनुसार उसके पिता परिवार के लोगों के साथ खोजते हुए साहेबगंज पहुंचे तो विजय उसके साथ शादी करने में सफल नहीं हो पाया। विजय ने उसे कहीं भी शिकायत करने पर उसके भाई और पिता की हत्या करने की धमकी दी।
छात्रा के मुताबिक, विजय अब उसके खिलाफ दुष्प्रचार करता है और कहता है कि वह उसकी पत्नी है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। पीछा छोड़ने के लिए विजय उसके पिता से 10 लाख रुपये मांग रहा है। इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष मथुरा राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।