फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास : तीन आरोपियों के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार; मुंह बांधकर उठा ले गए थे युवक

Sun, 24 Nov 2024 09:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दिव्यांग युवती प्रयागराज की रहने वाली है। वह अपने मामा के साथ सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। इस दाैरान तीनों युवकों की नजर उस पर पड़ी। माैका पाकर तीनों ने युवती के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद वन विभाग के एक लाॅन में उठा ले गए थे।
विज्ञापन
सारनाथ थाने में दर्ज हुए मामला, एक आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र से सारनाथ क्षेत्र में मामा के साथ शादी में आई दिव्यांग युवती के मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन युवक उसे अपने साथ ले गए। तीनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। 

विज्ञापन


प्रकरण को लेकर सारनाथ थाने में बरईपुर के गोलू और घुरहूपुर के किशन व राजू के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गोलू को गिरफ्तार कर अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रयागराज से आए युवती के मामा ने सारनाथ थाने की पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार और भांजी के साथ शुक्रवार को सारनाथ क्षेत्र में रिश्तेदारी की शादी में आए थे। शादी के दौरान ही गोलू, किशन और राजू उनकी भांजी के मुंह पर कपड़ा बांध कर उसे वन विभाग के लॉन के एकांत में ले गए। वहां तीनों ने उनकी भांजी के साथ अभद्रता, छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की। उनकी भांजी शोर मचाई, लेकिन डीजे की तेज आवाज के कारण कोई सुन नहीं पाया। 
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि युवती अपने परिजनों के साथ प्रयागराज लौट गई है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को बुलाया गया है। उसका बयान दर्ज कराया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें