भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर सी विजिल एप को डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर शिकायत करने वालों का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। आयोग ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। शिकायकर्ता के बारे में बताने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-आचार संहिता उल्लंघन का दो मिनट का वीडियो बनाएं या फोटो खींच लें। इसके बाद सटीक लोकेशन के साथ उसे एप पर अपलोड करें। अगर सटीक लोकेशन नहीं है तो जीपीएस ऑन कर दें और फिर एप अपने आप लोकेशन जान लेगा। शिकायत के बाद एक यूनिक आईडी आपको मिलेगी, उससे आप जान सकेंगे कि क्या कार्रवाई हुई।
-जो भी शिकायत होगी उसे कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा, वहां से संबंधित टीम को जाएगी और फिर कार्रवाई कर उचित जवाब एप पर अपलोड किया जाएगा। कार्रवाई आरओ के माध्यम से सौ मिनट के अंदर होगी।