फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दबिश देने गई वाराणसी पुलिस पर हमला

Sat, 30 Nov 2019 10:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
डीएम दफ्तर के बाहर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूूपुर थाना क्षेत्र से मऊ के युवक के संग घर से भागकर आई 43 वर्षीय महिला को बरामद करने पहुंची वाराणसी पुलिस पर शनिवार की शाम को पथराव कर दिया गया। जिससे पुलिस की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ।

विज्ञापन


दबिश देने आई पुलिस ने मऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कृष्णानंद दुबे के साथ उसके पिता सहित अन्य को आरोपित किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस खाली हाल वापस लौट गई। बताते चलें वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रवेश तिवारी और मऊ जिले के ख्वाजाजहां निवासी कृष्णानंद दुबे पुत्र सुरेंद्र दुबे आपस में रिश्तेदार है।

प्रवेश तिवारी की 43 वर्षीय पत्नी रिश्तेदार के युवक कृष्णानंद के साथ मऊ चली आई। प्रवेश तिवारी ने कृष्णानंद दुबे के खिलाफ भेलूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।भेलूपुर थाने के उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह शनिवार को महिला को बरामद और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए फोर्स के साथ मऊ पहुंचे। ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी कृष्णानंद को पकड़ा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कृष्णानंद को साथ लेकर उपनिरीक्षक कोतवाली मऊ जा रहे थ तभी कृष्णानंद का पिता सुरेेंद्र दुबे वहां पहुंच गया। ऐसे में उसका प्रवेश तिवारी से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर सुरेंद्र दुुबे ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। 

इस दौरान उपनिरीक्षक भेलूपुर कोतवाली अरुण कुमार सिंह ने घटना के बाबत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सुरेंद्र दुबे के साथ कृष्णानंद दुबे सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी मऊ राम सिंह ने बताया कि वाराणसी पुलिस ने उन्हें इस मामले को नहीं बताया था। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें