लॉक डाउन के बाद जब से मां विंध्यवासिनी का मंदिर खुला है आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। मंदिर पर कुछ पहले जिस युवक ने से मारपीट हुई थी।
उसी युवक ने बुधवार की रात बड़ी आरती के समय मंदिर के बड़े श्रृंगारिया शिवजी के ऊपर जलता हुआ दीपक फेंक कर जानलेवा हमला किया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। श्रृंगारिया व पंडा समाज के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न कर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।
मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रधान श्रृंगारिया शिवजी प्रतिदिन की भांति 10 बजे के करीब मां विंध्यवासिनी की बड़ी आरती के लिए मंदिर पर गए थे। इस दौरान वहां मौजूद युवक ने उनके ऊपर जलता हुआ दीपक फेंक कर जलाने की कोशिश की। जब तक लोग कुछ समझते वह वहां से भाग गया।
हमले से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रधान सिंगारिया शिवजी ने बताया कि आरोपी युवक प्रतिदिन रात को बड़ी आरती के समय ही आता है और सब को परेशान करता है। बीते कई दिनों से वह मंदिर पर उनके शिष्यों के साथ मारपीट कर रहा है।
पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी पुलिस को उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद पंडा समाज के लोग विंध्याचल थाने पर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि लगभग माह भर पूर्व इसी युवक ने मंदिर पर मारपीट किया था। जिसमें मुकदमा दर्ज है।