फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घाघरा नदी में नाव पलटी, 5 की मौत, एक की तलाश जारी, बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे शरण लेने

Wed, 05 Aug 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बाढ़ से घिरने के कारण सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे मऊ जिले के चक्की मूसा डोही गांव के 15 लोगों से भरी नाव बुधवार शाम पांच बजे घाघरा में पलट गई। हादसे के बाद छह लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए। पांच की डूबने से मौत हो गई, तीन को बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी लापता है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन बच्चे और उनकी दादी शामिल हैं। 

विज्ञापन


चक्की मूसाडोही गांव घाघरा के बाढ़ से घिर गया है। गांव में पानी भर जानेे से गांव के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बुधवार को शाम को एक नाव से गांव के 15 लोग प्राथमिक विद्यालय तेलिया के बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए शिविर में आ रहे थे। नाव बीच नदी में पहुंचने पर असंतुलित होकर पलट गई। इससे नाव सवार सभी लोग बहने लगे।

छह लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए, लेकिन बाकी डूबने लगे। आसपास के लोगों और नाविकों ने इनको बचाने का प्रयास किया। काफी देर बाद नदी से अरविंद के तीन बेटों किशन (6), करण (5) और अर्जुन (3) तथा अरविंद की  मां सविता (60) और सविता (45) पत्नी सीताराम के शव निकाले गए।
विज्ञापन


मालती पत्नी राजेश, किरण पुत्री राजेश और अरविंद की पत्नी को भी बाहर निकाला। लेकिन इन तीनों की हालत नाजुक है। राजेश की पुत्री खुशी (12) लापता है। हादसे के कारण चारों तरफ चीख पुकार मची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें