फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बाइक टकराई तो नशे में धुत मनबढ़ों ने दरोगा पर किया हमला, फायरिंग

Mon, 09 Jul 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोनभद्र में तैनात दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह के साथ शनिवार की देर रात बनारस के उगापुर गांव के समीप बाइक सवार नशे में धुत मनबढ़ों ने कार से टक्कर लगने की बात कहते हुए कहासुनी की। दरोगा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि मनबढ़ों ने इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की। मामले को लेकर चौबेपुर थाने में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौबेपुर पुलिस मामले के दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके अन्य साथियों की खोजबीन कर रही है।

दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह एक वर्ष पहले चौबेपुर थाने में तैनात थे। उन्होंने बताया कि वो बलिया से कार से अपनी मां को लेकर सोनभद्र जा रहे थे। रात एक बजे के लगभग उन्होंने उगापुर के समीप एक चाय की दुकान पर कार रोकी।
विज्ञापन


इसी दौरान शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन युवक आए और कार से टकरा गए। इसी बात को लेकर नशे में धुत तीनों युवकों ने कहासुनी शुरू कर दी और फिर हाथापाई पर उतर आए।

दरोगा ने बताया कि तीनों के कॉल करने पर मौके पर कुछ और लोग आ गए। सभी ने उन्हें जमकर पीटा और फिर भाग निकले। घायल दरोगा ने चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया और फिर चौबेपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें