फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खाकी पर हमला: गोली लगने से घायल दरोगा को लेकर वारदात स्थल पर पहुंची एसआईटी, हुआ सीन री-क्रिएशन

Mon, 14 Nov 2022 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट प्रकरण में एसआईटी की तफ्तीश जारी है। हालांकि एसआईटी को अभी कोई बड़ी लीड नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दरोगा का हाल जानने पहुंचे थे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट प्रकरण में एसआईटी की तफ्तीश जारी है। हालांकि एसआईटी को अभी कोई बड़ी लीड नहीं मिल पाई है। दावा है कि बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच गई है। उधर, गोली से घायल दरोगा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एसआईटी ने दरोगा को साथ लेकर क्राइम स्पॉट पर पहुंची और सीन री-क्रिएशन की। 

विज्ञापन


दरोगा ने बताया कि बाइक खड़ी करते ही बदमाश टूट पड़े और फायरिंग की। पिस्टल लूटकर दरेखूं नहर होते हुए भाग निकले। हालांकि दरोगा के पिस्टल से गोली चलने की बात की पुष्टि नहीं हो सकी, क्योंकि घटनास्थल से .315 बोर का कारतूस बरामद हुआ था। वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर शहर समेत अन्य जनपदों में दबिश जारी है।

पांच-पांच दरोगा को अलग-अलग टास्क

मंगलवार की शाम उप निरीक्षक अजय कुमार यादव दरेखूं नहर किनारे स्थित निर्माणाधीन मकान बदमाशों ने गोली मारकर पिस्टल और मोबाइल लूट ली थी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लापरवाही में रोहनिया इंस्पेक्टर और मोहनसराय चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में दस दरोगा की एसआईटी का गठन किया। पांच-पांच दरोगा को अलग-अलग टास्क दिया गया है। कोई सीडीआर तो किसी को सीसीटीवी कैमरे खंगालने का टास्क दिया गया है। सिटी कमांड सेंटर पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो उस घटना से जुडे़ कैमरे खंगाल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें