फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शराब माफिया की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई

Tue, 23 Nov 2021 11:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसडीएम पिंडरा राजीव राय पुलिस फोर्स और राजस्व टीम के साथ शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू के घर पहुंचे और मुनादी कराई। इसके बाद संपत्ति कुर्क की गई। 
विज्ञापन
कुर्की के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में डी गैंग-32 के मास्टरमाइंड और शराब माफिया शिव शंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति मंगलवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुर्क की गई। पुलिस के मुताबिक अपराध से अर्जित की गई दो करोड़ दस लाख 71 हजार की भूमि कुर्क की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश पर एसडीएम पिंडरा राजीव राय, बड़ागांव सीओ जगदीश कालीरमण पुलिस फोर्स और राजस्व टीम के साथ शाम के समय शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू के घर पहुंचे और मुनादी कराई कि शराब तस्कर गलत तरीके से परिवारजनों के नाम से भूमि लिया है।

मुनादी के दौरान तहसीलदार पिंडरा विकास चंद पांडेय, नायब तहसीलदार साक्षी राय, राजस्व निरीक्षक लालमनी, लेखपाल मनीष राजभर, संतोष पटेल, प्रकाश वर्मा, जय प्रकाश गौड़ व महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। शराब तस्कर बाबू सेठ के ऊपर गैंगस्टर एक्ट तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें