फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU के खिलाफ एक्शन की तैयारी: नगर निगम का 52 करोड़ रुपये बाकी, बीएचयू बोला- सुविधाएं नहीं देते तो क्यों दें

Tue, 30 Jan 2024 12:13 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम बड़े बकायेदारों पर अभियान चलाने की तैयारी में है। इस दौरान सील और कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी है। निगम के सबसे बड़े बकायेदार बीएचयू पर 52 करोड़ रुपये बाकी है। उधर, बीएचयू का कहना है कि सुविधाएं नहीं मिल रही तो रकम क्यों दें। 
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम के सबसे बड़े बकायेदार बीएचयू पर अकेले गृहकर का 52 करोड़ रुपये बाकी है। इसके अलावा रोडवेज, भारतीय स्टेट बैंक, जीवन बीमा निगम सहित कई बड़े बकायेदार हैं। सभी को नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। नगर निगम में भवन स्वामियों की संख्या 2.20 लाख है।

विज्ञापन


नगर निगम बड़े बकायेदारों पर अभियान चलाकर सील और कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। गृहकर मद में नगर निगम का कुल 58 करोड़ रुपये बाकी है। रोडवेज का 60 लाख रुपये गृहकर बाकी है। कुछ विभागों ने नगर निगम से मार्च तक बकाये को समायोजित करने का समय लिया है।

बीएचयू के दो हिस्से हैं। एक कॉमर्शियल और एक रिहायशी। इस आधार पर टैक्स के निर्धारण को लेकर संशय की स्थिति रही है। बीएचयू में बकाये से जुड़ा मामला अदालत में विचाराधीन है। उम्मीद है जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय होगा।

विज्ञापन

अब तक निगम ने वसूले 48 करोड़ रुपये

इस वित्तीय वर्ष नगर निगम ने 84 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा है। अब तक निगम ने 48 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर ली है। आने वाले दो महीनों में 36 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा गया है।

टॉप टेन बकायेदारों की सूची
  • दशाश्वमेध के राजन कुमार जायसवाल -40.51
  • वरुणापार के भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया - 20.48
  • दशाश्वमेध के मिंटू सिंह - 20.09
  • कोतवाली के दीपक शापुरी - 15.16
  • कोतवाली के गुर्जर छात्र सहायक समिति - 14.71
  • कोतवाली के डीएवी कॉलेज - 14.63
  • दशाश्वमेध के दामोदर सिंह 14.49
  • दशाश्वमेध के महेंद्र प्रताप दूबे - 14.17
  • भेलूपुर के जीवन बीमा निगम के मैनेजर - 11.36
  • कोतवाली के श्रीमहंत इंद्रजीत सिंह - 11.11
विज्ञापन

अस्सी की चाय की अड़ी वाले भवन की जांच जारी

अस्सी पर पप्पू की चाय की अड़ी वाले मारवाड़ी संघ भवन की जांच जारी है। नगर निगम की ओर से संघ भवन को 59.71 लाख रुपये गृहकर के बकाये का नोटिस दिया था। इसी भवन में पप्पू की चाय की अड़ी और गोपाल चौरसिया की पान की दुकान है। इसी दुकान पर 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने चाय पी थी और पान खाया था। चार दिन पहले एक कर्मचारी ने भवन में ताला लगाने की बात कहकर चला गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार गृहकर बकाये से जुड़ा मामला है। उनकी ओर से कोई प्रत्यावेदन नहीं आया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
  • बीएचयू समेत कई सरकारी और निजी बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई चल रही है। बीएचयू का मामला अदालत में विचाराधीन है। वहां भी प्रभावी पैरवी के लिए अच्छे अधिवक्ता लगाए गए हैं। -अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त
  • नगर निगम की ओर से कोई सुविधा बीएचयू को नहीं दी जाती है। फिर किस बात का गृहकर दिया जाए। यह मामला अदालत में चल रहा है। -अभय ठाकुर, वित्त अधिकारी बीएचयू
  • नगर निगम ओर से गृहकर की नोटिस और किसी प्रकार की सूचना मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कुछ आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें