डीजीजी एटीएस ने डीएम से जो तीन हजार वर्ग फीट जमीन मांगी है, उसमें एटीएस के कार्यालय के साथ ही कमांडो कक्ष व बैरक आदि का निर्माण कराया जाएगा। यूनिट के जिले में स्थापित करने के लिए जरूरी भवन के साथ ही अन्य संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे। जिले में यूनिट की स्थापना से आतंकवाद पर कड़े प्रहार की कवायद शुरू होगी और जिले के माथे पर लगे आतंक के तार जुड़े होने के कलंक से भी मुक्ति मिलेगी।
जिले में एटीएस यूनिट स्थापित करने की योजना है, डीजीपी एटीएस द्वारा जमीन की मांग की गई है, जिसके लिए संबंधित विभाग को जमीन की तलाश के लिए पत्र लिख दिया गया है। जमीन मिलने के बाद आगे की कवायद की जाएगी। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़।