फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई की साइकल यात्रा में हंगामा: काशी विद्यापीठ गेट पर पुलिस से नोंकझोंक, बीएचयू पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विद्यापीठ गेट पर साइकिल यात्रा को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। साइकिल लेकर परिसर में जाने से पुलिस ने रोक दिया, जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने तय समय पर परीक्षाएं कराने, खाली पदों पर भर्ती समेत कई मांगें उठाईं। इस दौरान गेट पर कुछ देर हंगामे की स्थिति रही।

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करतीं नेहा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट पर दोपहर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की साइकल यात्रा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। साइकल यात्रा को अंदर जाने से पुलिस ने रोका तो एनएसयूआई कार्यकर्ता जबरन अंदर जाने लगे। इस बीच उनकी पुलिस से नोंकझोंक हुई। 

विज्ञापन


इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भी साइकल यात्रा को लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि साइकल यात्रा में शामिल लोगों पर किसी ने पानी और स्याही फेंक दिया। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस ने साइकल यात्रा को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद कार्यकर्ता बीएचयू वापस चले गए।

एनएसयूआई की ओर से गोरखपुर के चौरी चौरा से निकाली गई जेन-जी साइकल यात्रा शनिवार की दोपहर में वाराणसी पहुंची। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में निकली यात्रा में शामिल युवाओं ने इस दौरान उच्चशिक्षण संस्थानों में तय समय पर परीक्षा कराए जाने, सरकारी विभागों में खाली पदों के भरने, युवाओं के हित का ख्याल रखने आदि की मांग रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकल यात्रा को जब पुलिस ने अंदर जाने से मना किया तो यात्रा में शामिल युवाओं ने पुलिस पर अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अंदर जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण ने कहा कि सरकार को युवाओं और छात्रों से मांफी मांगनी चाहिए। 

राहुल गांधी युवाओं समेत सभी वर्गों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, भर्ती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर यह यात्रा प्रदेश के 43 जिलों में जाएगी। यहां विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में युवाओं से संवाद कर उनको जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंचकर महाएकता प्रदर्शन के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रवक्ता संजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें