पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का काशी में 32 स्थानों पर पुष्पार्चन किया जाएगा। भाजपा ने फूलपुर से राजेंद्र प्रसाद घाट तक रोडमैप तैयार किया है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव 24 अगस्त को अमेठी की हजारीगंज सीमा पर अस्थि कलश यात्रा का पुष्पार्चन करेंगे।
अमेठी, सुल्तानपुर होते हुए यात्रा जौनपुर में रात्रि विश्राम के बाद 25 अगस्त को काशी पहुंचेगी। सुबह 10:20 बजे यात्रा फुलपुर बाजार पहुंचेगी। यहां से 10 स्थानों पिंडरा, बाबतपुर चौराहा, हरहुआ बाजार, काजी सराय, प्रज्ञा हास्पिटल, तरना, शिवपुर चौराहा, हेमंत सिंह हास्पिटल के पास, संत अतुलानंद स्कूल के पास पुष्पार्चन किया जाएगा। इसके बाद अतुलानंद मोड़ से महानगर की टीम यात्रा के साथ हो जाएगी।
महानगर में 22 स्थानों राजर्षि चौराहा, सर्किट हाउस, गोलघर, अंबेडकर चौराहा, विवेकानंद मूर्ति, नदेसर चौराहा, अंधरापुल, चौरामाता मंदिर, जगतगंज मोड़, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी मोड़, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय, चौक, ज्ञानवापी, कोतवालपुरा, गोदौलिया, राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुष्पार्चन होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य की देखरेख में यह पूरा कार्यक्रम होगा। हर विधानसभा के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देंगे। गुलाब की पंखुडि़यों से पुष्पवर्षा के लिए 20 से अधिक स्थान चयनित किए गए हैं।