फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षाः कहीं ओएमआर शीट लेकर भागी अभ्यर्थी तो कहीं परीक्षार्थी ने फोड़ा सिर 

Mon, 07 Jan 2019 10:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में रविवार को पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर में कुल 3,578 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि एक मुन्ना भाई पकड़ा गया और एक परीक्षार्थी ओएमआर शीट लेकर चली गई। रोल नंबर गलत लिखने पर एक ने सिर फोड़ लिया तो पेपर खराब होने पर एक अन्य अचेत हो गया।
विज्ञापन


आजमगढ़ में 51 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1,337 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। शिब्ली पीजी कॉलेज में बिहार के खगड़िया जिला निवासी अमन कुमार सिंह, बलिया जिले के मठमैन गांव निवासी विवेक कुमार राव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी परीक्षा केंद्र से एक महिला अभ्यर्थी ओएमआर शीट लेकर भाग गई।

मिर्जापुर में 497 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एएस जुबिली इंटर कालेज में रोल नंबर गलत लिखने पर एक अभ्यर्थी ने सिर फोड़ लिया। नटवां स्थित सेमफोर्ड में पेपर खराब होने पर एक अभ्यर्थी अचेत हो गया।
विज्ञापन


वाराणसी में 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 35,227 में 1744 गैरहाजिर रहे। व्याकरण की जगह साहित्य का सवाल पूछे जाने से कुछ अभ्यर्थी परेशान रहे। कुंभ और टी-18 ट्रेन के बारे में भी प्रश्न पूछे गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें