हुआ भी कुछ ऐसा ही दिन में तो मौसम ठीक रहा लेकिन शाम को मिजाज तेजी से बदल गया। आसमान में बदल छाने के साथ ही रात करीब नौ बजे गरच-चमक शुरू होने के साथ ही लंका, नरिया, अस्सी, सामनेघाट आदि इलाकों में बारिश शुरू हो गई। ठंड के इस मौसम में बारिश से हर कोई हैरान रहा।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस तरह का बदलाव वेर्स्टन डिर्स्टबेंस की वजह से ही हो रहा है। सोमवार तक फिलहाल मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड पहले की अपेक्षा और बढ़ेगी, इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगा।