फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की 28.90 लाख की संपत्ति जब्त, जेसीबी और मोटरसाइकिल भी ले गए; 7 केस हैं दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 03:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की 28.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत जेसीबी और मोटरसाइकिल पर कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी के आदेश पर सिधारी पुलिस ने यह जब्ती की। आरोपी के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
जेसीबी और मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह की 28.90 लाख रुपये बाजार मूल्य की जेसीबी और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को सिधारी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। दोनों वाहनों को रौनापार थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

विज्ञापन




पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुनील कुमार सिंह रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर बघावर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले की विवेचना सिधारी थाना प्रभारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर अपने गैंग के सदस्यों के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अवैध रूप से धन अर्जित करने का आरोप है। इसी धन से संपत्तियां खरीदने की बात सामने आई थी। संपत्तियों के अर्जन का वैध स्रोत प्रथम दृष्टया ज्ञात नहीं होने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

जिलाधिकारी ने तीन अक्तूबर 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों वाहनों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में 12 अक्तूबर को सिधारी पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी जेसीबी और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। जेसीबी का बाजार मूल्य 28 लाख रुपये और मोटरसाइकिल का बाजार मूल्य 90 हजार रुपये आंका गया है। इस तरह दोनों वाहनों की कुल कीमत 28.90 लाख रुपये है। जब्ती की प्रति आरोपी के पुत्र सोनू सिंह को दी गई।

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल सात मामले दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों के आधार पर आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से अर्जित धन से संपत्ति खरीदने के आरोपों को आधार बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें