फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े संगीत समारोह का रंगारंग आगाज

Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुर, लय, ताल के अनूठे संगम में शनिवार की शाम कई यादगार लम्हे आए। दक्षिण की नृत्य शैली कुचिपुड़ी पर सीता स्वयंवर के भावों ने जहां राम-सीता के प्रेम को थिरकन से गाढ़ा कर दिया, वहीं विख्यात ख्याल गायक अहमद -मोहम्मद हुसैन की जोड़ी ने सुरों की कशिश से वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन


गायन, वादन और नृत्य से सजी रात को जीने के लिए संगीत प्रेमी संकट मोचन के परिसर से लेकर छतों, परिक्रमा पथों तक खचाखच उमड़े हुए थे। इसी के साथ विश्व विख्यात संकट मोचन संगीत समारोह की पहली निशा परवान चढ़ी। संगीत के इस कुंभ में कला के भी विविध आयाम जुड़े। 

रात करीब आठ बजे हैदराबाद से आई नृत्यांगना पद्मजा रेड्डी ने कुचिपुड़ी नृत्य से संकट मोचन हनुमान को नमन किया। उन्होंने शुरुआत की सीता स्वयंवर के भावों से। उनके इशारों में राजा जनक की चिंता भी थी और फुलवारी में राम-लक्ष्मण को निहारती सीता और उनकी सखियों की चितवन भी।
विज्ञापन


गणेश स्तुति के बाद मातृशक्ति पर आधारित भाव नृत्य से उन्होंने मन मोह लिया। इनके नृत्य में सहयोग किया योगा, तेजू और कैथी ने। इनके बाद

दिल्ली से आए पं. विश्वनाथ और मनु महाराज ने गायन पेश किया। राग आभोगी कान्ेहड़ा में ख्याल की विलंबित और फिर द्रुत लय की बंदिश पेश की। पहाड़ी धुन के बाद भजन सुनाकर इन्होंने विदा ली। तबले पर उस्ताद कादिर खां, हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र, सारंगी पर रहमान अली ने संगत की।

इनके बाद जाने माने शास्त्रीय गायक अहमद हुसैन-मोहम्मह हुसैन ने मंच संभाला। इन्होंने शुरुआत की गणेश स्तुति से। बंदिश के बोल थे- गाइए गणपति जगवंदन...। फिर शिव स्तुति- भालचंद्र जटा गंग... से संगीत महोत्सव को आगे बढ़ाया। इसके बाद राधे रानी दे डारो बंशी मोरी... पेश कर तालियां बटोरीं।

फिर संगीत प्रेमियों की फरमाइश पर उन्होंने गजलों की भी प्रस्तुति की। उन्होंने अपनी मशहूर गजल - मैं हवा हूं कहां वतन मेरा...सुनाकर दिल जीत लिया। तबले पर उस्ताद परवेज हुसैन, बांसुरी पर अतुल शंकर, सिंथेसाइजर पर हेमंत सिंह, हारमोनियम पर इंद्रदेव चौधरी ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें