फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, विदेश भेजने के नाम पर 42 के साथ ठगी

Sat, 15 Apr 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
, दंपत्ती समेत तीन पर मामला दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज क्षेत्र में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक ठग ने विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लोगों से 10 लाख 89 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पीडि़तों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन


बिलरियागंज के नसीरपुर गांव निवासी रईस अहमद, नदीम अहमद, आदिल, खालिद, साकिब, आसिफ, सादिक, आरिफ, अजीम, अशरफ, फुरकान के अलावा रौनापार के चांदपट्टी गांव निवासी नूरआलम, बिलरियागंज कस्बे के मेराज अहमद, गंभीरपुर के छाऊ गांव निवासी अरमान, मऊ के चिरैयाकोट बाजार निवासी सरफराज, गयासुद्दीन समेत 42 लोगों ने पुलिस को तहरीर दी।

इसमें पीडि़तों ने आरोप लगाया है कि बिलरियागंज के कासिमगंज मुहल्ला निवासी इफ्तेखार, उसकी पत्नी उज्जमा और चचिया ससुर लल्लन ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के लिए वीजा मंगाने और पासपोर्ट बनवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


इन लोगों ने 25 से 40 हजार रुपये तक दे दिए। आरोपी इन लोगों से कुल 10 लाख 89 हजार रुपये ले चुके हैं। आरोपियों ने उनका पासपोर्ट बनवा दिया लेकिन वीजा नहीं दिया। कुछ लोगों को मेडिकल के नाम पर दिल्ली और मुंबई की सैर भी करा दी, लेकिन किसी को विदेश नहीं भेजा।

ठगी का एहसास होने पर पीडि़त 26 मार्च को आरोपी इफ्तेखार के घर पहुंचे तो उसने धमकी देते हुए भगा दिया। तब पीडि़तों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर शुक्रवार को बिलरियागंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस जब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची तो तीनों फरार मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें