किशोरी से यौन शोषण के मामले में आसाराम को बुधवार को जोधपुर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। बनारस के हरहुआ स्थित आसाराम के आश्रम में भारी संख्या में भी अनुयायी जुटे हैं। वह आसाराम के चित्र के सामने बैठ कर प्रार्थना कर रहे हैं।
फैसला आने के बाद अनुयायियों का कहना है कि हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएगें। जब तक बापू निर्दोष साबित नहीं हो जाते। तब तक पूजा-प्रार्थना करते रहेंगे।
भीड़ को देखते हुए वाराणसी पुलिस अलर्ट मोड पर है। आश्रम पर एक सीओ, एक इंसपेक्टर, 12 एसआई और 40 सिपाही तैनात किए गए हैं। वहीं मौके पर एसपी ग्रामीण भी पहुंचे।
अनुयायी आसाराम की तस्वीर के सामने भजन कीर्तन किया। आसाराम के अनुयायियों को उम्मीद है कि आसाराम के पक्ष में फैसला आएगा और अदालत उन्हें सम्मानपूर्वक रिहा करेगी।
मंगलवार की शाम शुरू हुआ यह भजन कीर्तन और पूजा पाठ बुधवार को तब तक चलेगा, जब तक कोर्ट में आसाराम के केस की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।