अंतिम संस्कार करने की नि: शुल्क व्यवस्था
कोविड शव निस्तारण करने हेतु नि:शुल्क वाहन तथा शवों को शमशान तक ले जाकर अंतिम संस्कार करने की नि: शुल्क व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि घाटों पर शवों के दाह संस्कार में भी कम से कम समय लगे तथा शव दाह हेतु लाइन न लगानी पड़े। 10 शव वाहन जो नगर निगम द्वारा इस कार्य में लगाये गये हैं जो शिफ्ट वार 24 घंटे चल रहे हैं उनकी जानकारी जनता को ज्यादा से ज्यादा हो। डेड बाडी निस्तारण का कार्य भी हरीशचंद्र घाट तथा सामने घाट पर शिफ्टवार 24 घंटे कराया जाये।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि कोविड हेल्प डेस्क घाटों पर कार्यरत हैं जहां कोविड-19 डेड बॉडी तथा अन्य डेड बॉडी दर्ज की जा रही है तथा दाह संस्कार रेट भी नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में एमएलसी ए.के.शर्मा ने आपदा में नाजायज फायदा उठाने वालों पर लगाम लगाने, मरीजों को लेकर परेशान तीमारदारों को और परेशान करके आर्थिक चोट पहुंचाने वाले लोगों तथा सक्रिय दलालों आदि पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया।
टीम बनाकर काम करें अधिकारी- पुलिस आयुक्त
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि डेड बॉडी डिस्पोजल, एम्बुलेंस मैनेजमेंट, एनफोर्समेंट हेतु पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी टीम बना कर कार्य करें। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को त्वरित गति देने के लिए एम्बुलेंस मैनेजमेंट टीम, कोविड मरीज नि:शुल्क मृतक वाहन मैनेजमेंट टीम, घाटों पर कोविड डेड बाडी निस्तारण टीम तथा मेडिकल सप्लाई व सर्विस की ओवर प्राइसिंग रोकथाम टीम बनाई गयी है।