फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के निजी चालक की जमानत खारिज

Thu, 27 Jul 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
court
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण जितेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने ट्रक चालकों से अवैध वसूली और कागजात छीनने के आरोपी निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के निजी चालक धनजी यादव की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दी। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि ट्रक चालकों से लूटे गए कागजात पुलिस कस्टडी में विवेचक ने निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की निशानदेही पर बरामद किए हैं। मारपीट व गालीगलौज की भी बात सामने आई है।

प्राथमिकी देर से दर्ज होने मात्र से जमानत प्रार्थना स्वीकृत नहीं किया जा सकता है। विवेचना में आरोपी के खिलाफ  साक्ष्य मिले हैं। ऐसे में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की जाती है। अदालत में जमानत याचिका का विरोध डीजीसी अनिल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें