फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचे थे घटनास्थल पर, दो दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लापरवाही बरतने पर रामनगर थाने के दो उपनिरीक्षकों को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी।
विज्ञापन

पिछले 12 जून को रामनगर थाना के भीटी में सड़क हादसे के दौरान सीमा विवाद की वजह से मौके पर शव तीन घंटे तक पड़ा रहा था। जांच के दौरान भीटी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्र की लापरवाही सामने आई। वहीं 23 मार्च को रामनगर थाना अंतर्गत सहित्य नाका मोहल्ले में प्रदर्शनी में झूला झूलने के दौरान किशोर की मौत हो गई थी। दुर्घटनास्थल कस्बे के अंदर और रामनगर चौराहे से महज 500 मीटर दूर था, लेकिन पुलिस को पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। इस मामले की जांच में दरोगा आदित्य सिंह को लाइन हाजिर किया गया।
000
ग्रामीण क्षेत्रों में बदले गए उप निरीक्षक
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बृहस्पतिवार रात छह सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। अब तक अखरी चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव को फूलपुर थाना, मिर्जामुराद थाने पर तैनात दरोगा उमेश कुमार राय को अखरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रोहनिया थाना के दरोगा उमेश चंद्र विश्वकर्मा को कछवा चौकी प्रभारी, दानगंज चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव को फूलपुर थाना भेजा गया है। फूलपुर से दरोगा काशी नाथ उपाध्याय को चौकी प्रभारी दानगंज व हरिकेश सिंह को थाना सिंधोरा से चौकी प्रभारी हरहुआ बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें