फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यालय में ठेकेदार की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई विभाग के मूसा खांड़ बांध प्रखंड के कार्यालय में आरटीआई को लेकर हुई कहासुनी के दौरान ठेकेदार दिनेश कुमार सिंह की पिटाई कर दी गई। प्रकरण को लेकर दिनेश की तहरीर पर एक ठेकेदार, उसके कैशियर भाई सहित चार लोगों के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के बबुरी निवासी ठेकेदार दिनेश कुमार सिंह के अनुसार सोमवार को 12 बजे के लगभग वह ड्राफ्ट मैन के कमरे में बैठे थे। ठेकेदार दिलावल सिंह ने उन्हें बातचीत के लिए एक अभियंता के कार्यालय में बुलाया। इस दौरान दिलावल ने अपने रिश्ते के भाई और कैशियर कमलेश सिंह के खिलाफ आरटीआई से मांगी गई जानकारी को लेकर आपत्ति जताई। दिनेश का आरोप है कि आरटीआई को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो चार लोग उनकी पिटाई करने लगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा एके ओझा ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर के आधार पर उनका मेडिकल मुआयना करा कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ठेकेदार दिनेश ने जहां एक ओर कैशियर कमलेश के खिलाफ भुगतान में मनमानी का आरोप लगाया है। वहीं, दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी आक्रोशित हैं। कर्मचारियों ने दिनेश द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को साजिश का हिस्सा बताया है। कहा कि कमलेश विभाग के अधिवेशन में मौजूद थे और मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। उधर, दिनेश के अनुसार कमलेश के खिलाफ मनमाने तरीके से भुगतान की जांच चल रही है, उसी को लेकर उन्होंने आरटीआई से जानकारी मांगी तो उनके समर्थक नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें