चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम की व्यवस्था के प्रति समर्पित बाग मालिकान कैथी के सौजन्य से मंदिर के प्रवेश द्वारा पर नि:शुल्क जूता चप्पल स्टैंड की व्यवस्था की गई है। परिसर और मुख्य द्वार की विशेष रूप से सफाई भी कराई गई।
धाम परिसर के निकट की भूमि और मेला क्षेत्र बाग मालिकान की व्यवस्था में है। इनके द्वारा मंदिर की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया जाता है। बाग मालिकान द्वारा नियुक्त वाहन पार्किंग के कार्यकारी व्यवस्थापक शनीश सिंह रघुवंशी ने बताया कि मार्कंडेय महादेव धाम की मान्यता द्वादश ज्योतिर्लिंगों के समकक्ष है। हमारा सौभाग्य है कि हमें धाम में सेवा का अवसर मिला है। जूता चप्पल स्टैंड से मंदिर के अंदर स्वच्छता के साथ ही दर्शनार्थियों को भी सुविधा होगी। आने वाले दिनों में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अन्य प्रयास किए जाएंगे।