फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच की तरह अब सेना भर्ती भी होगी डे/नाइट, कुछ और भी बदले नियम, जानिए..

Fri, 05 May 2017 05:08 PM IST
अजीत कुमार सिंह,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट मैच की तरह अब सेना भर्ती भी डे/नाइट कराई जा सकती है। सेना के जरिए देश सेवा के इच्छुक युवा मैदान में फ्लड लाइट के बीच भर्ती में हिस्सा लेंगे। गर्मी में होने वाली भर्ती में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसका ट्रायल मैनपुरी में किया जाएगा। वहां पांच मई यानी आज शुक्रवार से सेना भर्ती शुरू हो रही है।
विज्ञापन


ट्रायल सफल रहा तो सितंबर में वाराणसी में प्रस्तावित सेना भर्ती भी फ्लड लाइट के बीच होगी।
पिछले महीने सेना मुख्यालय ने सभी एआरओ से रात में भर्ती कराने पर सुझाव मांगे थे। उच्च पदस्थ अफसरों का तर्क था कि गर्मी के मौसम में अभ्यर्थियों को दौड़ने में परेशानी होती है। ज्यादातर अभ्यर्थी दौड़ में बाहर हो जाते हैं। इसके मद्देनजर ज्यादातर अफसरों ने रात की भर्ती पर सहमति जताई थी।

हालांकि इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया है। 
लखनऊ जोन के तहत यूपी और उत्तराखंड में नौ सेना भर्ती कार्यालय हैं। अमेठी को छोड़ हर जगह भर्ती कार्यालय के पास दौड़ के लिए पर्याप्त जगह है।

2018 से पहले लिखित परीक्षा बाद में दौड़
सेना भर्ती में हर दिन कराई जाने वाली जिलेवार दौड़ में हजारों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। किसी-किसी जिले में आठ हजार युवक तक आवेदन करते हैं। एक ही दिन सभी की की दौड़ कराने में परेशानी होती है। इसके चलते अप्रैल, 2018 की भर्ती से दौड़ से पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही दौड़ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में हर साल 1400 अभ्यर्थियों को मिलती है नौकरी

सेना भर्ती - फोटो : file photo
वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से साल में दो बार रणबांकुरे स्टेडियम में भर्ती कराई जाती है। सेना कार्यालय के मुताबिक तकरीबन 1400 युवक सभी परीक्षाओं को पास करने के बाद सेना का हिस्सा बन जाते हैं। लखनऊ जोन मुख्यालय में सबसे ज्यादा युवक वाराणसी सेंटर के गाजीपुर और बलिया से ही भर्ती होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें