सेना रैली भर्ती में दाैड़ लगाते युवा
- फोटो : फाइल फोटो
यदि आप सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है। पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती तीन अप्रैल से वाराणसी में छावनी परिषद के रणबांकुरे स्टेडियम में होगी।
सेना भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन (www.joinindarmy.nic.in) कर सकते हैं।
18 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सेना भर्ती का विस्तृत विवरण 20 मार्च को जारी किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि तीन अप्रैल से होने वाली भर्ती में वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही जिले की भर्ती होगी।
तीन से 14 अप्रैल तक सेना भर्ती की दौड़ समेत शारीरिक परीक्षाएं होंगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट करना होगा। प्रवेश पत्र लाने पर ही सेना भर्ती में प्रवेश दिया जाएगा।
यहां बता दें कि सेना भर्ती के लिए होने वाले दौड़ के नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया में दौड़ 1600 मीटर की ही होगी। नियमों में बदलाव की जानकारी सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध है।