इसके बाद लड़की ने उसके खिलाफ मार्च में ही थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। सोमवार की सुबह झारखंड की रांची पुलिस के साथ गड़वार पुलिस जवान के घर जैसे ही पहुंची, उसके परिवार के सदस्यों ने छत पर खड़े होकर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस भी बैरंग चली आई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार किया। उसे थाने लाया गया और रांची पुलिस को सौंप दिया गया।