फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, बोले, सेना पर ईश्वर की कृपा बनी रहे

Fri, 10 Nov 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना को और अत्याधुनिक हथियारों की जरूरत है। हमें अपने हथियारों को समय-समय पर अपग्रेड करना चाहिए। हमारे पास हथियारों की कमी नहीं है लेकिन उसे नई तकनीक से लैस करने की जरूरत है। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सेनाध्यक्ष शुक्रवार को 39 जीटीसी में 9 जीआर गोरखा रायफल की स्थापना के दो सौ साल पूरे होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाराणसी के कैंटोन्मेंट स्थित 39 जीटीसी आए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोकलम विवाद पर सेना और सरकार अपनी-अपनी रणनीति में कामयाब रहे हैं। हालांकि सेना अब भी वहां पूरी सतर्कता बरत रही है।

जनरल रावत ने काशी प्रवास के दौरान गुरुवार की शाम गंगा आरती देखी और शुक्रवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ईश्वर से कोई चीज मांगी नहीं जाती। हम तो ईश्वर से सिर्फ इतना चाहते हैं कि भारतीय सेना पर उनकी कृपा बनी रहे।
विज्ञापन


कश्मीर के मसले पर कहा कि वहां पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं। सेना, पुलिस समेत सभी फोर्स मिलकर काम रही हैं। ऐसी समस्याएं एक दिन में हल नहीं होतीं। जनरल करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग के मसले पर कहा कि ये सरकार का काम है कि वह किसे भारत रत्न दे और किसे न दे।

उन्होंने कहा कि 9 गोरखा रायफल के दो सौ साल पूरे हुए हैं। रेजीमेंट के जवानों ने अपने अदम्य साहस से पिछले दो सौ साल में इतिहास रचा है। मुझे ऐसे समारोह में शामिल होने का सुअवसर मिला, इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।
विज्ञापन


जनरल बिपिन रावत ने जीटीसी के  वार मेमोरियल ग्राउंड पर शहीदों को सलामी दी और स्मृतिधाम में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें