फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में इस दिन से शुरू हो रही है सेना भर्ती रैली, पूर्वांचल के इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

Thu, 18 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। बनारस में जल्द ही भर्ती रैली शुरू होने जा रही है।  वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में 21 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।  कार्यक्रम के मुताबिक, एक नवंबर को शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और दो नवंबर को दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया जाएगा। 27 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा सेना भर्ती कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक के अनुसार 21 अक्तूबर को मऊ जिले की मऊनाथभंजन व घोसी तहसील, 22 अक्तूबर को मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व मधुबन तहसील और बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।
Trending Videos

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

23 अक्तूबर को बलिया जिले की बलिया तहसील, 24 अक्तूबर को बलिया जिले की बांसडीह व रसड़ा तहसील, 25 अक्तूबर को बलिया जिले की बैरिया व बेलथरा रोड तहसील और आजमगढ़ जिले की आजमगढ़ तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।

26 अक्तूबर को आजमगढ़ जिले की बुरहानपुर, निजामाबाद, फूलपुर, लालगंज व मेहनगर तहसील, 27 अक्तूबर को आजमगढ़ की सगड़ी तहसील और देवरिया जिले की सलेमपुर व भाटपार रानी तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

28 अक्तूबर को देवरिया जिले की बरहज, देवरिया व रुद्रपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 29 अक्तूबर को गोरखपुर जिले की कंपियरगंज, गोला, खजनी व सहजनवा तहसील और 30 अक्तूबर को बांसगांव, गोरखपुर व चौरीचौरा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती निदेशक ने बताया कि रैली प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी आएंगे और सुबह छह बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सेना भर्ती स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में 21 अक्तूबर से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के स्थल का मंगलवार को एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और कर्नल आरएस ठाकुर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी दिखाई देने पर नगर निगम प्रशासन को अभियान चलाकर साफ सफाई का निर्देश दिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि पूर्वांचल के जिलों के सैकड़ों अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली मेें शामिल होंगे। इस दौरान भर्ती रैली स्थल के साथ ही आसपास साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के लिए नगर निगम प्रशासन को कहा गया है।

छावनी क्षेत्र से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट बस अड्डे तक चप्पे-चप्पे पर पांच से ज्यादा थानों के थानेदार पर्याप्त पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। पुलिस बल की ड्यूटी के पर्यवेक्षण के लिए दो क्षेत्राधिकारी तैनात किए जाएंगे। भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थी यदि हुड़दंग करने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें