फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली क्रासिंग पर अर्चना एक्सप्रेस के साथ हादसा होने से बचा, गेटमैन ने लांल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई

Mon, 18 Nov 2019 09:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मीरगंज में जंघई रेलवे स्टेशन के पश्चिम गरियांव रेल फाटक के पास जम्मू तवी से चलकर राजेंद्रनगर पटना को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। गेटमैन और ट्रेन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। 

विज्ञापन


गेटमेन दिलीप कुमार को स्टेशन मास्टर ने गेट बंद करने के लिए सूचित नहीं किया था। जंघई से मुंगराबादशाहपुर रोड पर स्थित गरियांव रेल फाटक खुला रहने से दोनों ओर से सड़क पर गाड़ियां आ जा रही थीं। तभी गेटमैन ने तीन बजे के करीब नीभापुर की ओर से अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन को आते देख लिया। वह लाल झंडी लेकर फाटक पार कर रहे लोगों को शोर मचाते हुए रोकने लगा।

ट्रेन चालक ने दूर से ही खतरा भांप कर ट्रेन को फाटक पर पहुंचने से पहले ही रोक लिया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन फाटक पर खड़ी रही। गेट बंद कर ट्रेन को साढ़े तीन पर जंघई से वाराणसी की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव का कहना है कि ट्रेन आने से पहले सिग्नल हैंग हो गया था। बाद में सही हो गया। ट्रेन विलंबित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें