फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अप्रैल काशी में मिली हर ऋतु: भीषण गर्मी, लू उमस, बारिश, आंधी, ओले और सिहरन...सब कुछ; 30 मिमी हुई बरसात

Fri, 01 May 2026 02:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather: बीता अप्रैल का महीने वाराणसी में माैसम के लिए याद रखा जाएगा। इस माह में भीषण गर्मी, लू उमस, बारिश, आंधी, ओले और सिहरन सब कुछ देखने को मिल गया। इससे गर्मी थोड़ी कम हुई है लेकिन सूरज की तपिश परेशान कर रही है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर माैसम का आनंद लेने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather News: इस अप्रैल काशी में साल की हर ऋतुएं देखने को मिलीं। इस महीने काशीवासियों ने भीषण गर्मी, लू, उमस, बारिश, ओले, सिहरन वाली सर्दी और आंधी, वह सब कुछ सहा, जो आमतौर पर पूरे साल के मौसम में देखने को मिलता है। 

विज्ञापन


पूरे 30 दिनों के दौरान तापमान 14.4 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच झूलता रहा। 11 अप्रैल की रात सिहरन तब महसूस हुई, जब काशी का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के 9 दिनों तक न्यूनतम पारा 20 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। 

26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। महीने में 13 दिन ऐसे रहे, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अप्रैल में दो चरणों में करीब 30 मिलीमीटर बारिश भी हुई। अब ओले और आंधी का दौर जारी है।

विज्ञापन

11 मिमी बारिश, 4-5 मई को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
वाराणसी। काशी लगातार दूसरे दिन बारिश और तेज हवा की चपेट में रही। वहीं बुधवार को आई आंधी से शहर अभी तक पूरी तरह उबर नहीं सका है। बीते 36 घंटे में पारा 30.3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। बीते 24 घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। वाराणसी में 4 और 5 मई को दोबारा बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 
विज्ञापन

अप्रैल के 9 दिनों में न्यूनतम तापमान
05 अप्रैल - 20.40
06 अप्रैल - 19.70
07 अप्रैल - 19.60
08 अप्रैल - 18.80
09 अप्रैल - 20.80
10 अप्रैल - 17.80
11 अप्रैल - 14.40
12 अप्रैल - 19.80
13 अप्रैल - 19.80
15 अप्रैल - 200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें