फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: हाई स्पीड कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पूर्व प्रधान के पति की मौत; चालक पकड़ाया

Fri, 01 May 2026 02:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी पूर्व प्रधान है। पुलिस ने घरवालों को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और सतेन्द्र कुमार उर्फ खंखन्नू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi रोहनिया थाना क्षेत्र के मनियारीपुर निवासी सतेन्द्र कुमार उर्फ खंखन्नू (35) की गुरुवार रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना जगतपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने उस समय हुई जब वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतेन्द्र कुमार बृहस्पतिवार को बैरवन मोहनसराय स्थित अपनी बहन रमवंती देवी के घर गए थे। देर रात वह बाइक से अपने घर मनियारीपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रोहनिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। माता सहोदरा देवी, पत्नी रेखा देवी तथा बच्चों—स्वतंत्र कुमार, शताब्दी पटेल, लक्ष्मी और आर्या—का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सतेन्द्र परिवार के मुख्य सहारा थे, उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मृतक की पत्नी रेखा देवी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में इस घटना को लेकर और भी संवेदना देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें