दुष्कर्म पीड़िता को धमकी के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मंगलवार को वाराणसी की कोर्ट में पेशी हुई। उनके खिलाफ जैतपुरा थाने में दुष्कर्म पीड़िता की ओर से धमकी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
दुष्कर्म पीड़िता को धमकी के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मंगलवार को वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी एमएलए) उज्ज्वल उपाध्याय की कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद अदालत ने अगली तारीख चार अगस्त नियत कर दी। जैतपुरा थाने में दुष्कर्म पीड़िता की ओर से धमकी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध है। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक को अदालत में पेश किया गया। पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गायिका से दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक को आगरा जेल वापस भेज दिया गया।
पेशी के दौरान उनके अधिवक्ता राधेश्याम चौबे और विवेक शंकर तिवारी मौजूद रहे। वर्ष 2020 अगस्त माह में प्रदेश के आगरा जिले से एमपी की पुलिस ने विजय मिश्र को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पूर्व विधायक आगरा जेल में निरूद्ध है। पेशी के दौरान कचहरी में पूर्व विधायक के काफी समर्थक भी मौजूद रहे।