फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोरोना के खात्मे के लिए लगाई बाबा काल भैरव से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए काशी वासियों ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में गुहार लगाई। मंगलवार को भव्य शृंगार कर महामारी के शमन की कामना की।
विज्ञापन

पंडित शिव कुमार लिंगिया महाराज के आचार्यत्व में दोपहर 2 बजे के बाद बाबा का दरबार सजाया गया। बाबा का शृंगार आभूषण, रुद्राक्ष और फूल मालाओं से किया गया। बाबा के विग्रह को अस्त्र, शस्त्रों से भी सजाया गया। डमरु की निनाद के बीच बाबा के पूर्ण स्वरूप की भव्य आरती उतारी गई। पुजारियों ने बाबा के सामने काल भैरवाष्टकम् पाठ किया और समस्त विश्व और भारत से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की। विधिविधान पूर्ण होने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें