फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समुंदर पार रह रहे बनारस के लोगों की अपील, कोरोना से बचने के लिए करें लॉकडाउन का पालन

Mon, 20 Apr 2020 08:16 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सड़क पर मौजूद लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

समूचा देश कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में वाराणसी के रहने वाले कुछ युवा भी इस लड़ाई में सात समुंदर पार से अपनों का साथ दे रहे हैं और उनकी सलामती के लिए बाबा विश्वनाथ से दुआ भी कर रहे हैं। दुबई, न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया, बोस्टन और यूके में रहकर पढ़ाई और नौकरी करने वाले युवाओं ने काशीवासियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और लॉकडाउन में घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। 

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ से करती हैं सलामती की प्रार्थना 
लंका के भगवानपुर की रहने वाली अंजलि राय न्यूर्याक में बिजनेस एनालिस्ट हैं। जब से कोरोना फैला हुआ है, तब से परिजनों से बातचीत करती हैं और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करती हैं। प्रार्थना करती है कि बाबा विश्वनाथ कोरोना से काशी वासियों को बचाएं। न्यूयार्क में लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।  

खतरनाक है यह वायरस, घर में रहें 
लेढूपुर निवासी नवनीत मिश्र कैलिफोर्निया में सिस्टम सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट हैं। सिलीकॉन वैली में डेढ़ महीने से सब कुछ बंद है। गांव के दोस्तों और परिजनों से वीडियो चैट के माध्यम से लॉकडाउन में अपील भी कर रहे हैं कि सरकार के निर्देशों का भारत के लोगों को भी पालन करना चाहिए। क्योंकि यह वायरस बहुत खतरनाक है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ईश्वर से करते हैं प्रार्थना 
आशापुर निवासी स्वनिल शर्मा बोस्टन यूनिवर्सटी में शोध छात्र हैं। दोस्तों और परिजनों से बातचीत में यही कहते हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर घर में बने रहें। बोस्टन में जरूरी सामान के लिए भी लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकते हैं। कोरोना से अपनों को सुरक्षित रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। 

सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन 
मंडुवाडीह की अर्चना पांडेय दुबई की एक कंपनी में मैनेजर हैं। कहती हैं कि दुबई में कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। यहां के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं और दुकानों के बाहर दो मीटर की दूरी से सामान खरीदते हैं। काशी वासियों से अपील है कि घर में रहें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते रहें।  

खुद से रहे अलर्ट, भागेगा कोरोना 
कचहरी के रहने वाले वेदांत प्रकाश यूनिवर्सिटी ऑफ लिडस में मास्टर इन इंटरनेशल बिजनेस लॉ के छात्र हैं। वेदांत बताते हैं कि लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन जान पर बन आ सकती है। घर में रहने के लिए कहा गया है तो फिर बाहर न निकलें। यह खुद से अलर्ट रहने से ही कोरोना भागेगा। 

भगवान मेरे देश को इस संक्रमण से बचा लें 
चौबेपुर के निवासी अरुण पाठक दुबई स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सिस्टम मैनेजर हैं। जब भारत की खबर सुनता हूं तो दुखी हो जाता हूं। प्रार्थना करता हूं कि भगवान मेरे देश को संक्रमण से बचा लें। दुबई व साउथ कोरिया जैसे नागरिकों की तरह भारतीयों को भी नियम कानून तोड़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें