फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल ने जारी की लिस्ट, रोहनिया से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल

Sat, 28 Jan 2017 04:47 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
रामबाग स्थित अपना दल कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर बाइक जुलूस को रवाना करतीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल कृष्‍णा पटेल गुट ने आज 11 उम्मीदवारों की ‌पहली सूची जारी कर दी। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्‍णा पटेल वाराणसी के रोहनिया सीट से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद में करछना सीट से बबिता सिंह पटेल, प्रतापगढ़ के रामपुर खास सीट से जेपी पटेल को टिकट दिया गया है। कौशांबी के चायल सीट से सुभाष केसरवानी चुनाव लड़ेंगे। वहीं रोहनिया सीट से भाजपा से सुरेंद्र नारायण औढ़े और उन्हें अपना दल के अनुप्रिया गुट का समर्थन हासिल है। इससे पहले अपना दल कृष्णा गुट की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने कहा था कि सपा से गठबंधन नहीं होगा और पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अकेले दम पर 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यहां पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें अपना दल की बैठक भाजपा और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के बीच बढ़ती दूरियां को देखते हुए पटेल वोटों को साधने की रणनीति तैयार की गई। इस काम के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

उधर अनुप्रिया गुट के लोग अपना दल पर कृष्णा गुट के चुनाव लड़ने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी अपना दल बैनर पर ही चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें