फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपेक्स नर्सिंग की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, चक्काजाम, हंगामा

Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर बैठी छात्राओं को हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते तीन दिन से धरने पर बैठे एपेक्स कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार कर शुक्रवार की सुबह उन्हें कालेज परिसर से बाहर निकाल दिया गया। छात्राओं का आरोप है कि कालेज प्रशासन ने न सिर्फ उन्हें परिसर से बाहर किया बल्कि उनके साथ मारपीट और गाली गलौज भी की।
विज्ञापन


ऐसे में छात्राओं ने विरोध में कालेज के सामने भिखारीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम और हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। छात्र-छात्राओं को समझाने बुझाने के बाद कालेज प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की काफी देर तक वार्ता हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला।

छात्राएं फीस वापसी की मांग पर अड़ी हैं और प्रशासन अपनी जिद पर। परिसर में ही धरने पर बैठी छात्राओं को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
गौरतलब है कि एपेक्स कालेज की छात्राएं बुधवार से कालेज परिसर में धरने पर बैठी थीं।

आरटीआई में मान्यता को लेकर हुए खुलासे के बाद छात्र-छात्राओं ने धरना शुरू किया था। उनकी बस यही मांग है कि उनकी फीस वापस की जाए। इस दौरान गुरुवार को कालेज के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह पर छात्र-छात्राओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसे लेकर प्रबंधन से उनकी नोकझोंक भी हुई थी। वहीं शुक्रवार को अचानक कालेज प्रबंधन ने उन्हें जबरदस्ती परिसर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और भद्दी भद्दी गालियां दी गईं। इसी से नाराज उन्होंने भिखारीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पर पहुंचे एसीएम प्रथम मनोज कुमार और भेलूपुर सीओ अखिलेश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

पहले तो उन्होंने छात्र-छात्राओं को ये कहकर चक्काजाम खत्म कराया कि वो अंदर कालेज को सील करने जा रहे हैं। हालांकि ऐसा हुआ कुछ नहीं। मामले को शांत कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कालेज प्रशासन के साथ वार्ता की।

छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में कई घंटे की वार्ता के बाद तय हुआ कि कालेज प्रशासन उन्हें उनकी फीस वापस करेगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं ने फीस न मिलने तक परिसर में ही बैठे रहने की बात कही। शाम करीब पांच बजे छात्र-छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

कई घंटों तक गेट के बाहर ही रहे तीमारदार

सड़क पर बैठी छात्राओं को हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 छात्र-छात्राओं के चक्काजाम करने की वजह से एपेक्स हास्पिटल के मरीजों और तीमारदारों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चक्काजाम के कारण जहां राहगीरों की मुसीबत हुई वहीं कालेज प्रशासन ने जब छात्र-छात्राओं को बाहर कर गेट पर ताला लगा दिया तो काफी देर तक तीमारदारों को बाहर की खड़े रहना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें