जापान की टुमको मोरी वाराणसी घूमने के लिए नई दिल्ली से आ रहीं थीं और पर्स ट्रेन में ही भूल गईं। यात्रियों की मदद से वह डिप्टी एसएस के कार्यालय तक पहुंची। उन्होंने पर्स ट्रेन में ही छूट जाने की जानकारी दी।
कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस से वाराणसी घूमने आई जापान की एक महिला का सामान शनिवार को ट्रेन में छूट गया। इसमें उसके रुपये और आईकार्ड आदि थे। महिला ने डिप्टी एसएस कार्यालय में इसकी सूचना दी, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ-जीआरपी की मदद से दस मिनट के अंदर ही उसके सामान को बरामद कर लौटा दिया।
विज्ञापन
जापान की टुमको मोरी वाराणसी घूमने के लिए नई दिल्ली से आ रहीं थीं और पर्स ट्रेन में ही भूल गईं। यात्रियों की मदद से वह डिप्टी एसएस के कार्यालय तक पहुंची। उन्होंने पर्स ट्रेन में ही छूट जाने की जानकारी दी। रेलकर्मियों ने ट्रेन के बारे में पता किया तो ट्रेन प्लेटफार्म पर ही थी। इसके बाद कर्मचारियों ने पर्स को खोजकर वापस महिला यात्री को लौटाया। पर्स में एक लाख जापानी मुद्रा और 10 हजार भारतीय रुपये थे। साथ ही महिला के जरूरी कागजात भी थे।