फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: CRPF ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

Sun, 02 Apr 2023 01:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने शनिवार को पहड़िया मंडी स्थित मुख्यालय में 35वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन व कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने किया।

विज्ञापन
CRPF ने मनाया 35वां स्थापना दिवस समारोह, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन ने शनिवार को पहड़िया मंडी स्थित मुख्यालय में 35वां स्थापना दिवस मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग भी जमा।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन व कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने किया। इसके बाद वाहिनी के जवानों ने लोक गीत गाए और लोकनृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने कहा कि किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्त्व रखता है। इस मौके पर कमांडेंट सुजय यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक समूह केंद्र चंदौली राकेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली सुरेंद्र चौधरी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास अध्यक्ष नागेंद्र पांडे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें