फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एम्स में हुआ इलाज, हाथ एवं सिर में आई है चोट 

Tue, 02 Jan 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
इलाहाबाद के कोरांव में रविवार को हादसे में घायल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज कराया। उनके हाथ एवं सिर में चोटें आई हैं। रविवार रात वह आनन-फानन हवाई जहाज से दिल्ली चली गई थीं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि वाहनों की टक्कर में झटका लगने पर उन्होंने हाथ सिर के आगे कर लिया था। इस कारण हाथ और सिर में चोटें आई थीं। डाक्टरों के अनुसार चोट गंभीर नहीं है। दवाइयों के साथ आराम की सलाह दी गई है।

हालांकि कई लोग उनके दिल्ली स्थित आवास पर कुशल क्षेम जानने और नववर्ष की बधाई देने के लिए पहुंचे थे। मंत्री ने उनसे मुलाकात भी की। इलाहाबाद के कोरांव थाना क्षेत्र के गजनी मोड़ पर रविवार की दोपहर पौने एक बजे केंद्रीय मंत्री के काफिले में चल रहे पांच वाहन आपस में टकरा गए थे।
विज्ञापन


इससे अनुप्रिया पटेल समेत पांच लोग घायल हो गए थे। इनमें मिर्जापुर के छानबे के विधायक राहुल प्रकाश कोल भी शामिल हैं। सभी की हालत सामान्य है। रविवार की देर रात केंद्रीय मंत्री दिल्ली पहुंची थी। रात साढे़ दस बजे वे सीधे एम्स पहुंची, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें