फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने क्यों कहा, 'राहुल गांधी के कारण मुझे नींद नहीं आती'

Sat, 25 Feb 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल की जफराबाद विधानसभा में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जौनपु‌र जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोंधित किया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  जब से राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भूकंप आने वाला है तब से मुझे नींद नहीं आती है। लेकिन आप लोग डरे नहीं, असली भूकंप 11 मार्च को आएगा वह भी वीआईपी भूकंप होगा जिसके झटके सिर्फ कांग्रेस के युवराज, सैफई के राजकुमार व उनकी बुआजी को लगेंगे।

वह शनिवार को जौनपुर जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज इटाएं बाजार में भाजपा-अपना दल समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रही थीं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी नौजवान मुख्यमंत्री मिला था अब वही मुख्यमंत्री कह रहा है कि अभी मैंने 5 साल राजनीति सीखी है अब शासन चलाऊंगा। उत्तर प्रदेश को राहुल व अखिलेश अपना ट्रेनिंग सेंटर बनाए बैठे हैं। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को मिले दो गधे

अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम अखिलेश के गधे बाले बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश के अनुसार गुजरात के दो गधे उत्तर प्रदेश को मिले हैं जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हैं। लेकिन यही अखिलेश अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का जवाब जनता को नहीं दे पा रहे हैं।

मुख्यमत्री जनता को काम के बजाय  हमारे प्रधानमंत्री को गधा कह रहे हैं। शीला दीक्षित भी राहुल गांधी के बारे में कह रही थी कि अभी वह बच्चा है। यह दोनों युवराज उत्तर प्रदेश में अभी राजनीति सीख रहे हैं।

उन्होंने अपने भाषण सपा और बसपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है विकास के नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफी किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें