वाराणसी में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए गठबंधन धर्म निभाएं।
वाराणसी जिले के मेंहदीगंज स्थित एक लॉन में शनिवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि वाराणसी में नरेंद्र मोदी की जीत तय है। मगर हमें उस जीत को ऐतिहासिक बनाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता गठबंधन धर्म निभाएं और प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि याद रखें प्रधानमंत्री की 2014, 2019 की जीत का रिकॉर्ड तोड़ना है। कहा कि अपना दल एनडीए का घटक दल है। मैं हमेशा ही समाज के निचले तबके तक के व्यक्ति की आवाज उठाती रही हूं।
प्रधानमंत्री भी इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए चिंतन कर निराकरण करते हैं। कहा कि मुझे पता है डॉ. सोनेलाल पटेल के सच्चे सिपाही गर्मी की परवाह नहीं करते हैं। घर-घर जाइए मतदाताओं वोट करने के लिए प्रेरित करिए।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल ने अपील की कि मतदान के दिन कमल निशान के सामने वाला बटन दबाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वाराणसी लोकसभा प्रभारी जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ सुनील पटेल, मनीष सिंह, डॉ नरेंद्र पटेल, डॉ महेंद्र सिंह पटेल, राजकुमार पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।