फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को समझाने वाराणसी पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Thu, 02 Feb 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
टिकट के दावेदारों संग बैठक कर बनाई रणनीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल(सोनेलाल) और भाजपा गठबंधन के तहत वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट से भाजपा ने सुरेंद्र नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस बात को लेकर अपना दल(एस) के कार्यकर्ताओं ओर दावेदारों ने जमकर हंगामा किया है। उनका कहना है कि रोहनिया सीट अपना दल का कर्मस्थली रहा है। ऐसे में यहां से अपना दल का हीं प्रत्याशी होना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा ने गठबंधन के खिलाफ कार्य किया है। कार्यकर्ताओं के असंतोष को दूर करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बनारस पहुंची।
यहां लंका स्थित एक गेस्ट हाउस के बंद कमरे में उन्होंने विधानसभावार टिकट के दावेदारों संग बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार की। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के सामने सेवापुरी से दो, पिंडरा से एक और रोहनिया से आठ दावेदार आए थे। सबसे अधिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा रोहनिया सीट को लेकर था।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोहनिया उनकी कर्मस्थली रही है। यहां से ही अपना दल का कद दिनोंदिन बढ़ा है। ऐसी परिस्थति में भाजपा प्रत्याशी को खड़ा करना गठबंधन की नीतियों के विरुद्ध है।
यहां हमारी जमीन है ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी के प्रत्याशी को टिकट दिया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि शुक्रवार को उनकी मुलाकात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से है। सेवापुरी, पिंडरा और रोहनिया सीटों को लेकर अपना दल (एस)  के कार्यकर्ताओं की बात रखी जाएगी। 
विज्ञापन

कमल नहीं कप प्लेट पर ही चुनाव लड़ेगी पार्टी: अनुप्रिया

गठबंधन को लेकर अमित शाह से होगी बातचीत - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल  ने कहा कि पार्टी कमल निशान नहीं बल्कि कप प्लेट पर ही चुनाव लड़ेगी।
बनारस में भाजपा गठबंधन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा।
सेवापुरी और पिंडरा से पुराने प्रत्याशियों को लड़ाने के सवाल पर कुछ नहीं बोला।
सेवापुरी में अथरिया और जसवारा जाति फैक्टर के सवाल पर बोलने से बचती रही। गठबंधन को लेकर रोहनिया के कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर बिना कुछ बोले दिल्ली रवाना हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें