फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने काशी विश्वनाथ में किए दर्शन, देश में आजादी को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
फिल्म कलाकार अनुपम खेर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिल्म कलाकार अनुपम खेर शनिवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने शाम को काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन किया। अनुपम खेर के मंदिर पहुंचने पर मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने षोडषोपचार दर्शन पूजन करवाया। वहीं मंदिर की ओर से पूर्व न्यास सदस्य चन्द्रमौलि उपाध्याय ने प्रसाद व अंग वस्त्र भेंट किया।
विज्ञापन


इसके बाद अनुपम खेर ने कहा कि देश में कोई कुछ भी बोल रहा है। कोई सेना को तो कोई सेना प्रमुख को गाली दे रहा है। वे लोग इतना बोल ले रहे हैं और कितनी आजादी इस देश में चाहिए।

विकास की बात पर उन्होंने कहा कि काशी नहीं पूरे देश में विकास हो रहा है। नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि देश में सभी को बोलने का अधिकार है। वो मेरे से बड़े हैं और वे उनकी सोच है।
विज्ञापन


पीएम को लेकर राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे लगातार बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि उनके बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हकीकत सभी को मालूम है। सपा के अखिलेश यादव बोलते हैं कि बीजेपी देश बांट रही है, जात-पात की राजनीति कर रही है, इसलिए सभी को आरोप लगाने दीजिये। सब को दिख रहा है कि कौन क्या कर रहा है।
विज्ञापन

काशी में तो विकास दिख रहा

कश्मीरी पंडितो के हित के लिए लगातार बात हो रही है, जो होगा ठीक होगा। उन्होंने मंदिर और मंदिर के आस पास के क्षेत्रों को देखा। अनुपम खेर ने कहा कि पिछले चार महीने से मैं न्यूयार्क में था कल ही आना हुआ है आज बाबा दरबार में दर्शन के लिए काशी आया।

यहां आने के बाद बहुत कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। यहां एक अलग तरह की खुशी मिल रही है। काशी के विकास पर उन्होंने कहा की काशी में तो विकास दिख ही रहा है साथ ही पूरे भारत का विकास हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें